बगदादी को ढूंढ़ने वाले डॉग का ट्रम्प ने किया स्वागत

बगदादी को मार गिराने के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ही इस कुत्ते की फोटो सार्वजनिक की थी। तब बताया गया कि यह डॉग बेल्जियन मालिनोस नस्ल का है। तब भी ट्रम्प ने इस कुत्ते को ‘सुंदर’ और ‘प्रतिभावान’ बताया था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में कॉनन डॉग का स्वागत किया। वही डॉग है, जिसने इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल बगदादी के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन में उसे खोजने में मदद की थी। इसके बाद उसने खुद को आत्मघाती हमले में उड़ा लिया था।

अल-बगदादी के खिलाफ अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के दौरान सैनिकों और कॉनन समेत मिलिट्री डॉग ने बगदादी का पीछा किया था। सुरंग में जब उसे रास्ता नहीं मिला, तो उसने खुद की आत्मघाती जैकेट को ब्लास्ट कर लिया।

पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा, ‘कॉनन वास्तव में शानदार है। काफी स्मार्ट भी है। हमने इसके साथ अच्छा समय बिताया। कॉनन ने शानदार काम किया। कॉनन को लेकर हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।’ ट्रम्प ने कहा कि इसके अतिरिक्त एक प्रमाण पत्र और पुरस्कार भी व्हाइट हाउस में रखा जाएगा। राष्ट्रपति ने मजाक के लहजे में पत्रकारों की तरफ इशारा करते हुए कहा- ‘आप भाग्यशाली हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1