vijayadashmi 2022

Dussehra 2022: दशहरा 2022 कब है? जानिए विजयादशमी की सही तारीख, पूजा का मुहूर्त व महत्व

Dussehra 2022 Kab Hai: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा (Dussehra) 5 अक्टूबर 2022 (Vijayadashmi 2022) को है। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयादशमी (Vijayadashmi 2022) धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। दशहरे पर हर साल रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होता है।

दशहरा मुहूर्त 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 04 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से आरंभ होगी। दशमी तिथि का समापन 05 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे होगा।

विजय मुहूर्त – 5 अक्टूबर 2022, दोपहर 02 बजकर 13 मिनट – 02 बजकर 54 मिनट

अवधि – 47 मिनट

अपराह्न पूजा का समय – 5 अक्टूबर 2022, दोपहर 01 बजकर 26 मिनट – 03 बजकर 48 मिनट

अवधि – 2 घंटे 22 मिनट

श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ – 04 अक्टूबर 2022, रात 10 बजकर 51 मिनट से

श्रवण नक्षत्र समाप्त – 05 अक्टूबर 2022, रात 09 बजकर 15 मिनट तक

विजयादशमी महत्व

दशहरा (Dussehra) को अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है, इसलिए इसे विजयदशमी (Vijayadashmi 2022) कहते है। विजयदशमी (Vijayadashmi 2022) अहंकारी रावण के पतन को दर्शाता है। रावण का वध करने के बाद से ही यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत की खुशी में मनाया जाता है। भगवान राम ने रावण के साथ ही इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त कर उसके अत्याचारों से देवताओं को मुक्त कराया था। विजयादशमी (Vijayadashmi 2022) का पर्व काम, क्रोध, मोह, लोभ, मद, अहंकार, हिंसा जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की प्रेरणा देता है।

विजयादशमी पूजा विधि

दशहरा (Dussehra) के दिन सूर्योदय से पूर्व स्‍नान के बाद प्रभु श्री राम, माता सीता और हनुमान जी की उपासना करें।
विजयादशमी (Vijayadashmi 2022) पर दिन गाय के गोबर से 10 गोले बनाकर उसमें ऊपर से जौ के बीज लगाए जाते हैं।
ये गोले अंहकार, लालच, क्रोध आदि का प्रतीक माने जाते हैं। भगवान राम की पूजा कर इन गोलों को जला दिया जाता है। मान्यता है कि इस तरह पूजा कर जातक को अपने मन से इन बुराईयों का दहन कर जीत विजय प्राप्त होती।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1