Health News

क्या है ल्यूकेरिया, जानिए इसका इलाज व लक्षण

ल्यूकेरिया जिसे व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या कहा जाता है। यह समस्या महिलाओं में होती है। यह किसी भी उम्र में हो सकती है। ल्यूकेरिया की समस्या में यूरिन से चिपचिपा व्हाइट डिस्चार्ज निकलता है यह बदबूदार भी होता है। यदि थोड़ा बहुत व्हाइट डिस्चार्ज हो तो यह परेशानी वाली बात नहीं है, लेकिन यदि कई दिनों तक इस प्रकार का डिस्चार्ज हो रहा है तो यह चिंताजनक बात हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि डॉक्टर से चेकअप करा लिया जाए। आइए जानते हैं Likoria होने के कारणों और इसके उपचार के बारे में…

ल्यूकेरिया होने के कारण
Likoria होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे यदि महिला अपने अंत:स्थल की नियमित रूप से साफ सफाई पर ध्यान नहीं दे रही हैं या किसी प्रकार का यूरिन इन्फेक्शन भी इसका कारण हो सकता है। इसके अलावा काफी ज्यादा सेक्सुअल संबंध बनाना या गर्भपात अधिक बार होने पर भी Likoria जैसी समस्या हो सकती है।

व्हाइइट डिस्चार्ज के साथ अन्य लक्षण
Likoria की समस्या में महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज के साथ अन्य लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। इन लक्षणों में अधिक थकान महसूस होना, यूरिनल पार्ट में खुजली होना, चक्कर आना, सिरदर्द या कब्ज होना आदि हो सकते हैं।

गुलाब के पत्ते से बनाए औषधि

Likoria होने पर गुलाब के पत्ते एक बेहतर औषधि का कार्य करते हैं। इसके लिए गुलाब के पत्तों को सुखा कर इसका पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर को रोज गर्म दूध में मिलाकर पीने से वाइट डिस्चार्ज की समस्या एक हफ्ते में ठीक हो जाएगी।

नियमित तौर पर करें दूध-केले का सेवन

केला भी Likoria में काफी काम आता है। यदि सफेद पानी निकलने की समस्या हो रही है तो एक गिलास दूध में आधा चम्मच घी डालकर इसमें केला मेश करके पी सकते हैं। इसका नियमित सेवन करने से सफेद पानी निकालना कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगा। इसके साथ ही इसके सेवन से शरीर की थकान भी दूर होगी।

भिंडी का पानी

सुनने में यह बड़ा अजीब नुस्खा लगता है लेकिन भिंडी का पानी भी Likoria की समस्या में बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए 100 ग्राम भिंडी लेकर इसे आधा लीटर पानी में तब तक उबालते रहें जब तक पानी आधा ना हो जाए। इस पानी के ठंडा होने के बाद इसमें शहद की थोड़ी सी मात्रा मिलाकर पी लें. यह समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।

आंवला पाउडर से भी कम होगी समस्या

आंवले का पाउडर भी Likoria की समस्या में काफी कारगर नुस्खा है। आंवले के पाउडर के साथ शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार सेवन करते रहें। नियमित रूप से इसके सेवन से व्हाइट डिस्चार्ज कम हो जाएगा।

अंजीर भी रामबाण दवा

सफेद पानी की समस्या से निजात पाने के लिए अंजीर काफी उपयोगी होता है। इसके लिए 4 अंजीर अच्छे से धोकर रात में भिगो दें। सुबह खाली पेट इस अंजीर को अच्छी तरह चबाकर खाएं। इसके बाद पानी पी लें। नियमित रूप से इस उपाय को अपनाने से एक महीने में सफेद पानी निकलने की समस्या ठीक हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1