West Bengal Assembly Elections 2026

West Bengal Election 2026: भांगड़ विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी, किसकी होगी हार?

West Bengal Election 2026:भांगड़ या भंगर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह साउथ 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है। इस सीट पर मौजूदा वक्त में तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां से लेफ्ट फ्रंट-कांग्रेस गठबंधन के सपोर्ट वाले इंडियन सेक्युलर फ्रंट के नौसाद सिद्दीकी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने तृणमूल के रेजाउल करीम को 26,151 वोटों से हराया था।

यह विधानसभा सीट जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह बांग्लादेश के बॉर्डर से लगी सीट है। ऐसे में यहां अक्सर मुस्लिम उम्मीदवार ही जीतता है। यहां की लोकसभा सीट टीएमसी के ही कब्जे में है। 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी की उम्मीदवार सयानी घोष ने भाजपा के अनिर्बान गांगुली को 2 लाख से अधिक मतों से हराया था। 2026 के विधानसभा चुनाव में यहां दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद है।

1977 से 2011 तक लगातार रहा सीपीएम का दबदबा
इस सीट पर भाजपा को कभी भी जीत नहीं मिली। यहां ज्यादातर सीपीएम का दबदबा रहा। इसके बाद गठबंधन समर्थित आरएसएससीएमजेसी ने 2021 में जीत दर्ज की। भाजपा इस सीट से कभी नहीं जीती। ऐसे में इस बार 2026 के विधानसभा चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

2021 के विधनासभा चुनाव में किसे मिले कितने वोट

उम्मीदवार पार्टी वोट

मो. नौसाद सिद्दीकी (विजेता) RSSCMJP 1,09,237
करीम रेजाउल टीएमसी 83,086
सौमी हाटी बीजेपी 38,726
मिर्जा हसन सीपीआईएम 4,930

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1