LPG Crisis

LPG Crisis: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में इतने दिन बाद होगी बुकिंग

झारखंड विधानसभा के नेता विपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “मुख्यमंत्री से पूछिए कि यहां प्रतिदिन कितनी गैस और ईंधन की खपत होती है और कितनी आपूर्ति हो रही है. कालाबाजारी पर अंकुश लगाना उनका कर्तव्य है. फिलहाल, देश के कई हिस्सों में उनके अपने सहयोगी कालाबाजारी में लिप्त हैं. उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति से 55 से 56 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए गए. ये लोग अराजकता की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.”

दिल्ली में अस्पतालों के बाहर भी संकट की स्थिति
सिलेंडर की कीमत का असर अब दिल्ली के बड़े अस्पतालों के बाहर भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली के एम्स और सफदरजंग अस्पताल के बाहर एनजीओ के द्वारा गरीब या मरीजों के परिजनों को जो खाना पहुंचाया जा रहा था, उन गाड़ियों में सिलेंडर की कमी की वजह से कमी देखने को मिली है. मरीज के परिजनों को खाना देने वाले सेवादार ने बातचीत में कहा कि पहले अस्पतालों के बाहर 15 से 17 गाड़ियां आती थीं लेकिन अब वह घटकर 7 से 8 हो गई हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1