अभिजीत दीपके का नाम उस समय सामने आया, जब सोशल मीडिया की दुनिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जिक्र शुरू हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े मीम बीते दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे। सीजेपी इसलिए भी तेजी से चर्चा में आई, क्योंकि इसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोवर्स काफी तेजी से बढ़े। अभिजीत दीपके ने कॉकरोज जनता पार्टी की शुरुआत अमेरिकी से की। हालांकि दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अमेरिका से इसकी शुरुआत की थी। फिलहाल वह भारत के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी क्यों बनी?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का उदय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत की एक टिप्पणी के बाद हुआ। दरअसल एक मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने कथित तौर पर कुछ लोगों को कॉकरोच की संज्ञा दी। जिसके बाद युवाओं को आकर्षित करते हुए कॉकरोच पार्टी बनाई गई।
अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक बने और बड़ी संख्या में युवा उनसे जुड़े। अभिजीत ने युवाओं पर फोकस किया और अब ये एक वायरल मूवमेंट बन गया।
अभिजीत दीपके की भूमिका क्या है?
अभिजीत दीपके, कॉकरोच जनता पार्टी का मुख्य चेहरा हैं। उन्होंने ही CJI की कॉकरोच वाली टिप्पणी के विरोध में उन्होंने X पर व्यंग्यात्मक आंदोलन शुरू किया। इसके बाद सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में ये पार्टी वायरल हो गई।
शुरुआत में इस पार्टी को व्यंग के रूप में शुरू किया गया था लेकिन युवाओं के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से इसे एक युवा आंदोलन के रूप में प्रिजेंट किया जा रहा है।
फिलहाल तो ताजी घटना अभिजीत दीपके के साथ पिटाई की है। इस मामले पर अब सियासत भी शुरू हो सकती है। देखना ये होगा कि हमलावर का कनेक्शन कहां से निकलता है।

