weather forecast

देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यहां बर्फीले तूफान की आशंका, जानें अन्य इलाकों में कैसा रहेगा मौसम

देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather) के एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) के कारण मौसम में हल्क‍ी ठंडक (Winter) लौट आई है। मौसम (3 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें nvr24.com के साथ…

विश्लेषण में यह भी कहा गया कि दिल्ली के आसपास के चार शहरों में से गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में उत्तरी दिल्ली सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र दर्ज किया गया। जहां स्थित जहांगीरपुरी की हवा में प्रदूषण सबसे ज्यादा था।

उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में सुबह और शाम की हल्की सर्दी के अलावा पूरे दिन तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हालांकि, कहीं पर गर्मी है तो कहीं ठंड का भी असर है। इस बीच, मौसम विभाग ने जानकारी दी है अगले तीन से चार दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसकी वजह से दिल्ली से लेकर पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश तक तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में हुए भूस्खलन के कारण बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इससे 300 गाड़ियां रास्ते में फंस गयी हैं। अधिकारियों ने बताया कि हर मौसम में कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाला राजमार्ग तड़के जिले के शबनबास इलाके में भूस्खलन के कारण अवरूद्ध हो गया। उन्होंने बताया कि भूस्खलन वाले स्थान पर एक तेल टैंकर भी फंस गया। रास्ते से मलबा हटाने का काम चल रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह खुशनुमा रही और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिन में आसमान साफ बना रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 80% दर्ज की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1