Sheikh Hasina

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा! यूनुस के पुश्तैनी घर में आग, ढाका में धमाके; 565 गिरफ्तार

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। राजधानी ढाका में बम धमाकों की खबर सामने आई है, वहीं चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। इन घटनाओं के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनुस के पुश्तैनी घर के ग्राउंड फ्लोर पर बुधवार देर रात आग लगी। पुलिस के अनुसार, जिस हिस्से में आग लगी, वहां पिछले 10 से 15 साल से कोई नहीं रह रहा था। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं। वहीं ढाका में गुरुवार सुबह कई जगहों पर कच्चे बम धमाकों और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए पुलिस और सीमा सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, ढाका में पुलिस ने 24 घंटे के अभियान के दौरान 565 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के आह्वान के बीच ये घटनाएं हुई हैं। बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के कारण हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1