बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने अपने प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी की है। इस सूची में 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। इस सूची के अनुसार जमुआ से चंद्रिका महथा को टिकट मिला है। राजकुमार यादव राजमहल से चुनाव लड़ेंगे। टुंडी से सबा अहमद को पार्टी ने टिकट दिया है। सरोज सिंह को धनबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में खड़ा किया गया है।
मो आरिफ अहमद कुरैशी को रामगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है। बेरमो से राम किंकर पांडेय, देवघर से निर्मला भारती, गिरिडीह से चुन्नूकांत प्रसाद, झरिया से योंगेद्र यादव, बोरियो से बाबूराम मुर्मू, बरहेट से होपना टुडू, लिट्टीपाड़ा से रसका हेम्ब्रम, नाला से पुष्पा सोरेन, जामताड़ा से अब्दुल मन्नान अंसारी, महेशपुर से शिवधन हेम्ब्रम को टिकट दिया गया है।