Gujarat CM

भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में CM के नए चेहरे की तलाश तेज हो गई है। गांधीनगर में पार्टी के मुख्यालय में होने वाली विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जा रही है। पूर्व सीएम Vijay Rupani ने मुख्यमंत्री पद के लिए Bhupendra Patel के नाम का प्रस्ताव रखा है।

बता दें कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले मुख्यमंत्री Vijay Rupani ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा था। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं।

भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी गांधीनगर में BJP कार्यालय में हैं। उनके साथ BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी हैं। इसके अलवा BJP विधायक दल की बैठक में Vijay Rupani, प्रदेश BJP अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद हैं। इससे पहले दोनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के अन्य नेताओं से राज्य BJP प्रमुख सीआर पाटिल के गांधीनगर स्थित आवास पर मुलाकात की।

गुजरात पहुंचकर तोमर ने कहा, ‘Vijay Rupani जी के इस्तीफे के बाद कौन CM बनेगा ये विषय हमारे सामने हैं। हम आज प्रदेश अध्यक्ष और अन्य लोगों से चर्चा करेंगे।’ Vijay Rupani के इस्तीफे के बाद नए CM का चयन करने के लिए विधायक दल की बैठक में BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
विधायक दल की बैठक में नए नाम की घोषणा

कोरोना वायरस महामारी के दौरान BJP शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री रूपाणी (65) ने दिसंबर 2017 में CM के रूप में शपथ ली थी। रूपाणी के इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद BJP के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और गुजरात राज्य इकाई के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने कहा कि रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में रूपाणी के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

रूपाणी के बाद इन नामों पर चर्चा

विजय रूपानी के इस्तीफे के बाद CM पद के दावेदारों के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। इसके अलवा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और पूर्व गृह राज्यमंत्री प्रफुल्ल पटेल को भी मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।

तीन महीने में बदले तीन राज्यों के मुख्यमंत्री

भाजपा ने 3 महीनों के भीतर 3 राज्यों के CM बदल चुकी है। कर्नाटक में BJP बीएस येदियुरप्पा की जगह पर बासवराज बोम्मई को लेकर आई। वहीं, उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को CM बनाया गया और फिर पुष्कर सिंह धामी को CM पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीरथ सिंह रावत ने दो जुलाई, जबकि येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अपना इस्तीफा दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1