कोरोना की अब तक दी गई 1.08 करोड़ डोज, 12 राज्यों में 75% स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई पहली खुराक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत में अब तक वैक्सीन की 1.08 करोड़ डोज दी जा चुकी है। इसमें शनिवार को दी गई 1.86 लाख डोज भी शामिल है। केंद्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव मनदीप भंडारी ने बताया कि एक करोड़ आठ लाख 38 हजार 323 डोज में से 72,26,653 डोज स्वास्थ्यकर्मियों को और 36,11,670 डोज फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों में 63,52,713 को पहली और 8,73,940 को दूसरी डोज दी गई है। शनिवार को शाम छह बजे तक 1,86,081 डोज दी गई।

भंडारी ने बताया कि टीका लगवाने के बाद प्रतिकूल प्रभाव के चलते अब तक 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। इनमें से 26 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है और 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कोरोना के टीके की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है। टीक लगाने के बाद गंभीर या अत्यधिक गंभीर प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला भी अभी तक सामने नहीं आया है।

भंडारी ने बताया कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75% पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि, दिल्ली और पंजाब समेत सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50% से कम टीकाकरण हुआ है। राजस्थान, झारखंड, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50% से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1