DELHI NEWS

दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स

Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में बुधवार (8 जुलाई) को 4 मंजिला बिल्डिंग गिर गई. बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते हादसा हुआ. कुछ लोगों के दबे होने की आंशका है. मलबा ज्यादा है. मौके पर फायर विभाग की 4 गाड़ियां मौजूद हैं. राहत और बचाव किया जा रहा है. फायर विभाग को बुधवार को शाम 4.20 बजे बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली. घटना सेक्टर-16 में एमसीडी स्कूल के पास की है. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमें चारों तरफ बिल्डिंग का मलबा बिखरा पड़ा है. एक शख्स अंदर फंसा है जिससे बचावकर्मी ये कहते सुनाई दे रहै हैं कि हम आपको बचा लेंगे. NDRF की दो टीम मौके पर भेजी गई.

इलाके की घेराबंदी की गई
दिल्ली फायर विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक दो लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है और बचाव अभियान जारी है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

दिल्ली में भारी बारिश की संभावना
बता दें कि दिल्ली में भारी बारिश हुई है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की काफी संभावना है, जबकि अन्य इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

कई इलाकों में जलभराव-जाम
बारिश के कारण सदर बाजार, नसीरपुर, ग्रेटर कैलाश, बदरपुर, तेलीवाड़ा, महावीर बाजार, स्वरूप नगर और कुशक रोड समेत शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया. कुछ स्थानों पर पैदल चलने वालों को घुटने तक भरे पानी से होकर गुजरते देखा गया. रोहतक रोड पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जहां पंजाबी बाग और शादीपुर के बीच यातायात कई घंटों तक लगभग ठप रहा. स्थिति तब और बिगड़ गई जब कई दोपहिया वाहन चालकों ने बारिश से बचने के लिए ‘एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर’ के नीचे शरण ली, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई.

वाहनों की आवाजाही प्रभावित
आईटीओ चौराहे पर भी यातायात बाधित रहा. रिंग रोड, आउटर रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर, विशेष रूप से धौला कुआं, महिपालपुर और रजोकरी के पास, कम दृश्यता और जलजमाव के कारण यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा. मथुरा रोड पर आश्रम के पास, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, जखीरा फ्लाईओवर, मोती नगर, पटेल नगर, नारायणा, एम्स, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, मूलचंद, आजादपुर, मुकरबा चौक और दिल्ली-नोएडा लिंक रोड के हिस्सों पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1