Corona के डर से घर में बंद लड़के ने लड़की को ड्रोन से किया प्रपोज

Coronavirus के कारण लोग अपने घरों में कैद है और बाहर निकलने से बच रहे है। लोग सेल्फ क्वारनटीन में रह रहे है और मिलना-जुलना भी बंद है। इसका लोगों की डेटिंग लाइफ और लव लाइफ पर असर पड़ रहा है। लेकिन इस बीच न्यूयॉर्क में एक शख्स ने एक लड़की को अनोखे तरीके से प्रपोज किया। उसके प्रपोज करने का तरीका बहुत यूनिक था। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है।

इस वीडियो को जेरेमी कोहेन ने ट्वीटर पर शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। इसके कैप्शन में ‘क्वारनटीन क्यूटी की लव स्टोरी’ लिखा है। इसके साथ ही लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे है। अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके है। न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन में रहने वाले शख्स ने खुद क्वारनटीन में रहते हुए हाईटैक अंदाज में लड़की को अपना फोन नंबर दिया और फिर उसे प्रपोज किया। इस घटना का Tik Tok वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में लड़का ड्रोन की मदद से लड़की को अपना फोन नंबर भेजता है। जिसके बाद करीब एक घंटे बाद लड़की का उस नंबर पर मैसेज आता है। उसके बाद लड़का फोन कर लड़की को प्रपोज करता है।

इस वीडियो में जेरेमी उसे बताता है कि वह सेल्फ क्वारनटीन में है, इसलिए उससे मिल नहीं सकता। लेकिन वह उससे शादी करना चाहता है। इसकी शुरूआत तब होती है जब जेरेमी अपनी खिड़की के पास एक लड़की को नाचते हुए देखता है और उसे हैलो कहता है। जवाब में लड़की भी उसे हैलो बोलती है। इसके बाद जेरेमी ड्रोन पर अपना फोन नंबर चिपका कर उसे भेजता है। एक घंटे के बाद लड़की का जेरेमी के पास मैसेज आता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1