upsc ias result 2022

UPSC CSE 2021: सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजे घोषित,इस लिंक से देखें रोल नंबर

UPSC CSE 2021: यूपीएससी सिविल सेवा (UPSC CSE 2021) परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए आज, 30 मई 2022 की तारीख है महत्वपूर्ण। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों के अनुसार, श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट के अंतर्गत ऐसे सभी उम्मीदवारों की सूची की गई है जिन्हें अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इसके साथ ही, आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, आरक्षित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है। इन दोनो ही सूचियों को सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम चरण मुख्य परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण चरण में सम्मिलित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं।


ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर

पहला स्थान – श्रुति शर्मा
दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला
चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
छठा स्थान – यक्ष चौधरी
सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
आठवां स्थान – इशिता राठी
नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा
हालांकि, यूपीएससी सीएसई 2021 (UPSC CSE 2021) फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अंतिम नतीजों की घोषणा की तारीख पहले से निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो व्यक्तित्व परीक्षण चरण की समाप्ति के एक सप्ताह के भीतर अंतिम परिणाम घोषित किए जाते रहे हैं। ऐसे में जबकि सिविल सेवा परीक्षा 2021 के मुख्य परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू राउंड का आयोजन 5 अप्रैल से शुरू होकर 26 मई 2022 को समाप्त हो गया, तो माना जा रहा है कि परिणामों की घोषणा आज, 30 मई 2022 को की जा सकती है।


बता दें कि यूपीएससी ने सीएसई 2021 (UPSC CSE 2021) के लिए अधिसूचना 4 मार्च 2021 को जारी करते हुए पंजीकरण शुरू किया था और आखिरी तारीख 24 मार्च थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को आयोजित की गयी थी, जिसके नतीजों की घोषणा 29 अक्टूबर को की गई। इसके बाद मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 को आयोजित की गयी और परिणाम 17 मई को जारी हुए। इसके बाद इंटरव्यू राउंड 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक आयोजित किए गए।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1