NEET Paper leak

संसद में आज भी भारी हंगामा, राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश

संसद का मानसून सत्र अब तक NEET पेपर लीक मामले को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ा हुआ है और शुक्रवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। हालांकि इसी बीच राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश कर दिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि सरकार पेपर लीक की समस्या को बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि केवल पेपर लीक से जुड़े मामलों के लिए एक अलग और बेहद सख्त कानून का मसौदा तैयार किया गया है, जिसे कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार अगले सप्ताह इसे संसद से पारित कराने का प्रयास करेगी।

सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। साथ ही संसद में पेपर लीक और परीक्षा सुधारों पर चर्चा कराने तथा पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से चला आ रहा अपना अनशन समाप्त कर दिया।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री को संसद में आकर बयान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देर रात एकतरफा तरीके से अपनी बात रखी। खरगे ने मांग की कि प्रधानमंत्री संसद आने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें और छात्रों से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद की कार्यवाही से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

राज्य सभा में वंदे मातरम् बिल पेश
राज्य सभा में वंदे मातरम् बिल को पेश कर दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश किया है।

पेपर लीक बिल पर मोदी कैबिनेट की बैठक जारी
जंतर मंतर पर प्रदर्शन और विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक बिल पर मोदी कैबिनेट की बैठक जारी है। बैठक में बिल से जुड़े प्रावधानों पर विचार किया जा रहा है।

वंदे मातरम बिल पर राज्यसभा में बोलेंगे गृह मंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 2 बजे वंदे मातरम बिल पर राज्यसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि इस कानून के तहत देश के राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्र गान का अपमान या अनादर करना एक आपराधिक कृत्य है, जिसके लिए 3 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है।

धर्मेंद्र प्रधान को हटाए जाने से पहले कोई चर्चा नहीं: राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘अभी किरेन रिजीजू ने बयान दिया कि वो चाहते हैं कि हम अपने सांसदों से कहें कि चर्चा होनी चाहिए। नॉर्मल प्रोटोकॉल होता है कि अगर कोई किसी का नाम लेता है, तो उसे जवाब दिया जाता है लेकिन जब मैं उसका जवाब देना चाह रहा था, तो फिर मुझसे माइक ले लिया गया, मुझे बोलने का मौका नहीं दिया। मैं विपक्ष का रुख स्पष्ट कहना चाहता हूं कि छात्रों की तीन मांगे हैं, पहली मांग भ्रष्टाचारी शिक्षा मंत्री को जाना होगा, दूसरी जिन लोगों ने छात्रों पर आक्रमण किया, उनपर कार्रवाई हो और तीसरी प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाए जाने से पहले कोई बातचीत या चर्चा नहीं करेंगे।’

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
विपक्ष के भारी हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि सरकार द्वारा बार-बार नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा का आश्वासन देने के बावजूद हंगामा जारी रहा।

विपक्ष चर्चा से बचने के लिए बहाने बना रहा: रिजीजू
लोकसभा में जारी हंगामे के बीच किरेन रिजीजू ने एक बार फिर कहा है सरकार नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा से बचने के लिए बहाने बना रहा है।

मुख्य सवाल यह है कि धर्मेंद्र प्रधान कब इस्तीफा देंगे: सौगत रॉय
पेपर लीक पर प्रस्तावित बिल पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, ‘जब तक हम इसे देख नहीं लेते, हम क्या कह सकते हैं? बहुत दिन हो गए हैं। इसमें इतना समय क्यों लग रहा है? सरकार छात्रों की मांगों को पूरा करने में इतनी ढीली क्यों है? यह सवाल जरूर उठेगा, मुख्य सवाल यह है कि धर्मेंद्र प्रधान कब इस्तीफा देंगे?’

लोकतंत्र में सब अपनी-अपनी बात कह सकते हैं: शैलजा
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, ‘लोकतंत्र में सब अपनी-अपनी बात कह सकते हैं। सबके लिए अपनी जगह है। कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ पार्टी है। राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज के माध्यम से आवाज उठाई। सदन में हमारी अलग जिम्मेवारी है। सरकार क्या करती है ये अलग मुद्दा है।’

छात्रों की मांग क्या है उस पर बोलिए ना: मनोज झा
RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, ‘मुझे तो बेइमानी लग रही है। छात्रों की मांग क्या है उस पर बोलिए ना। अब तो तीन मांग है। आप मध्य रात्रि के बाद पोस्ट करते हैं उसमें भी ईमानदारी नहीं बरतते हैं। अहंकार आपको ले डूबेगा। प्रधानमंत्री आप बिना किसी कवर के हैं, मेरे शब्दों पर ध्यान दें।’

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही संसद में विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने दिल्ली में कहा, ‘क्या यह अपराध करने वालों को दंडित करने के लिए पहले से कोई कानून नहीं था? इसे लागू करने वाली एजेंसी कौन है? क्या किसी के खिलाफ कार्रवाई हुई है? CBI ने कल इस NEET पेपर लीक के किंगपिन को क्लीन चीट दे दी।’

संसद में आज भी नीट पेपर लीक मामले पर बवाल
संसद में आज भी पेपर लीक और प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बवाल हो रहा है। विपक्षी दलों के सांसद आज फिर संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1