Business News

अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन

UPI Without Internet: UPI ने भारत में डिजिटल पेमेंट का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. अब अगर इंटरनेट न हो, तब भी UPI से पेमेंट करने का रास्ता खुल सकता है. हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ऐलान किया कि वो एक ऐसी नई तकनीक पर काम कर रहा है, जिससे बिना इंटरनेट के भी दुकानों, फ्लाइट और अंडरग्राउंड मेट्रो में UPI पेमेंट किया जा सकेगा. अगर ये सुविधा शुरू होती है, तो खराब नेटवर्क या इंटरनेट न होने की वजह से पेमेंट फेल होने की समस्या मानो खत्म ही हो जाएगी.

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये नया फीचर नियर फील्ड कम्युनिकेशन पर बेस्ड होगा, यानी आपको QR Code स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस अपने NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन को मशीन पर टैप करना होगा और पेमेंट हो जाएगा. सबसे खास बात तो ये है कि इस दौरान न तो आपके फोन में इंटरनेट होना जरूरी होगा और न ही दुकानदार के POS मशीन में.
2,000 रुपये तक कर सकेंगे पेमेंट
शुरुआत में इससे एक बार में 2,000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा. इसके लिए पहले यूजर को इंटरनेट रहने के दौरान अपने UPI Lite वॉलेट में पैसे लोड करने होंगे. बाद में उसी बैलेंस से बिना इंटरनेट के भुगतान किया जा सकेगा. सेटिंग्स तो ऐसी भी मिलेगी कि हमेशा UPI PIN डालने की भी जरूरत नहीं होगी.

फ्लाइट और मेट्रो में सबसे ज्यादा फायदा
आज भी कई बार फ्लाइट के अंदर या अंडरग्राउंड मेट्रो में इंटरनेट नहीं चलता. ऐसे में डिजिटल पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है. NPCI का ये फीचर खासतौर वहीं के लिए ला रहा है, जहां नेटवर्क नहीं होता. यानी आगे चलकर फ्लाइट के दौरान खाना खरीदना हो या मेट्रो स्टेशन पर पेमेंट करना हो, इंटरनेट न होने पर भी UPI से पेमेंट किया जा सकेगा. इसका इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ ग्राहकों का फोन ही नहीं, बल्कि दुकानदारों के POS टर्मिनल भी नए सिस्टम के लिए सर्टिफाइड होने चाहिए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार NPCI जल्द ही ऐसे टर्मिनल्स का सर्टिफिकेशन शुरू कर सकता है. इसके बाद बैंक और UPI ऐप कंपनियां भी अपने ऐप में ये सुविधा जोड़ेंगी.

कब होगी लॉन्चिंग?
फिलहाल ये फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है. NPCI की ओर से इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान भी नहीं किया गया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तकनीक पर तेजी से काम चल रहा है और आने वाले समय में इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा सकता है. अगर ये सुविधा शुरू होती है, तो UPI पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा. खराब नेटवर्क, एयरप्लेन मोड या ट्रैवल के दौरान भी डिजिटल पेमेंट आसानी से किया जा सकेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1