प्रधानमंत्री आवास के पास धरना प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। अखिलेश यादव भी अपने सांसदों के साथ राहुल गांधी को समर्थन देने पहुंचे थे।
दिल्ली पुलिस ने पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सिक्योरिटी को हिरासत में लिया। इसके बाद राहुल और प्रियंका को डिटेन किया गया। प्रियंका गांधी लगातार बस के गेट पर खड़ी रहीं। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें बस के अंदर करने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी फिर तीन चार महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें पकड़ा और गेट पर खड़े खड़े ही उन्हें डिटेन करके ले जाता गया।

