मुख्तार अंसारी के बेटे के घर से मिला हथियारों का जखीरा

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारकर लखनऊ पुलिस ने छह असलहे और 4431 कारतूस समेत भारी मात्रा में शस्त्र सामग्री बरामद की है। अब्बास के खिलाफ STF की जांच में एक लाइसेंस पर पांच शस्त्र खरीदने के आरोप में शनिवार को ही महानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। SSP कलानिधि नैथानी ने बताया कि एएसपी क्राइम और CO गाजीपुर की टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से उक्त कार्रवाई की है।

SSP ने बताया कि असलहे व कारतूस अलग-अलग बोर के हैं। कुछ असलहे विदेश से मंगाए गए हैं। अब्बास ने अलग-अलग राज्यों से अभिलेखों में धोखाधड़ी कर उक्त असलहे और कारतूस प्राप्त किए थे। अब्बास के खिलाफ महानगर कोतवाली में केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस ने सख्त कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर ली थी।

यूपी पुलिस ने बाहुलबी विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित घर से कई विदेशी-देसी असलहे व हजारों कारतूस बरामद किए हैं। छापेमारी में लखनऊ पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी शामिल थी। पुलिस गुरुवार को सारे असलहे लखनऊ ले आई।

SSP कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को बताया कि 12 अक्टूबर को महानगर कोतवाली में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के मामले में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अब्बास की लोकेशन दिल्ली में है। हमारी टीम दिल्ली पहुंची और दिल्ली पुलिस से भी मदद मांगी गई। पुलिस को अब्बास अंसारी के बसंतकुंज स्थित किराए के मकान का पता चला। पुलिस ने सर्च वॉरंट के आधार पर बुधवार को यहां छापेमारी की।
एसटीएफ कई महीनों से मुख्तार और उसके करीबियों के नाम से जारी शस्त्र लाइसेंसों की पड़ताल कर रही थी। जांच में पता चला कि अब्बास के लखनऊ के पते पर बने लाइसेंस पर डबल बैरेल बंदूक खरीदी गई है।

पुलिस, डीएम की अनुमति के बिना ही यह लाइसेंस दिल्ली के पते पर ट्रांसफर करवा लिया गया। लाइसेंस ट्रांसफर होने के बाद 5 असलहे और खरीदे गए। असलहे दिल्ली व यूपी दोनों जगह प्रयोग किए जा रहे थे। इंस्पेक्टर महानगर अशोक सिंह ने बताया कि अब्बास घर पर नहीं मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1