आगरा का नाम बदल सकती है योगी सरकार, ‘अग्रवन’ पर हो रहा विचार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जब से सत्त में आई है तब से उत्तर प्रदेश के कई जिलों के नाम बदले जा चुके हैं सूत्रों की माने तो अब अगला नंबर आगरा का हो सकता है। खबर है कि योगी सरकार आगरा जिले का नाम बदलकर अग्रवन करने की तैयारी में है। इस मामले में जिले के आंबेडकर विश्वविद्यालय से नाम बदलने के प्रस्ताव पर ऐतिहासिक साक्ष्य भी मांगे गए हैं। जिसके मद्देनजर आंबेडकर विश्वविद्यालय का इतिहास विभाग मंथन भी कर रहा है। इतिहास के जानकारों की माने तो, आगरा का नाम अग्रवन हुआ करता था। प्रशासन अब ये साक्ष्य तलाशने की कोशिश कर रहा है कि अग्रवन का नाम आगरा कब और किन परिस्थितियों में किया गया।

आपको बता दें इससे पहले यूपी की योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था और ऐतिहासिक मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय कर दिया था। इसके अलावा हाल ही में फैजाबाद जिले का का नाम बदलकर अयोध्या रखा गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1