5 फरवरी से शुरू होगा ‘डिफेंस एक्सपो’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

अगले महीने 5 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 11वें डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। 5 फरवरी से 9 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस साल एक्सपो की थीम ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आफ डिफेंस’ है। इसमें करीब 70 देश भाग लेंगे। करीब 25 देशों के रक्षामंत्री  शिरकत करेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस एक्सपो की तैयारियों का जायजा लिया, और कहा कि इस बार लखनऊ में आयोजित होने जा रहा 11वां डिफेंस एक्सपो ऐतिहासिक होगा। इसके साथ ही कहा कि इस आयोजन के बाद उत्तर प्रदेश रक्षा निर्माण के क्षेत्र में दुनिया का महत्वपूर्ण स्थन बनेगा। इस डिफेंस एक्सपो के आयोजन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।

आपको बता दें इससे पहले साल 2018 में चेन्नई में एक्सपो का आयोजन किया गया था। 2018 में इसका आयोजन 80 एकड़ के क्षेत्र में हुआ था। वहीं उस वक्त 702 एक्जीबीटर्स ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। साथ ही 2018 में 40 एमओयू हुए थे। वहीं इस बार डिफेंस एक्सपो का आयोजन और बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि इस बार 200 एकड़ से भी ज्यादा के क्षेत्र में डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा वहीं अब तक इस कार्यक्रम के लिए 925 एक्जीबीटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें से 775 भारतीय और 150 विदेशी हैं, साथ ही इस बार 65 एमओयू होने की भी सम्भावना है। निजी क्षेत्रों को जोड़ लें तो ये संख्या और भी अधिक होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1