UP Minister Kamal Rani Varun

यूपी सरकार की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत,सीएम योगी का अयोध्या दौरा रद्द

योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को निधन हो गया। वह वैश्विक महामारी Coronavirus के संक्रमण के कारण लखनऊ के संजय गांधी PGI में भर्ती थीं। निधन की पुष्टि एसजीपीजीआइ के सीएमएस डॉक्टर अमित अग्रवाल ने की है। मंत्री कमल रानी वरुण के निधन की सूचना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज का अपना अयोध्या और बाराबंकी का दौरा स्थगति कर दिया है।

सीएमएस डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें सीवियर Covid-19 निमोनिया हो गया था। इस वजह से वह एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम में चली गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। Corona के लिए निर्धारित रेमडेसिविर समेत अन्य निर्धारित दवाएं उन्हें लगातार दी जा रही थी, लेकिन सुधार नहीं हो रहा था।


मंत्री कमलारानी को पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन व थायराइड से जुड़ी समस्या थी। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। हालांकि, शुरुआत के 10 दिनों में उनकी तबीयत स्थिर रही, लेकिन पिछले तीन दिनों से अचानक स्थिति खराब होने लगी। शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें बड़े वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। रविवार को सुबह 9:00 बजे उनका निधन हो गया। मंत्री जी की बेटी भी Corona पॉजिटिव थी। वह ठीक हो गयी।


कमल रानी वरुण कानपुर जिले के घाटमपुर लोकसभा क्षेत्र से 1996 व 1998 यानी 11वीं व 12वीं लोकसभा की सदस्य रहीं 62 वर्षीय कमल रानी वरुण ने राजनीति पार्षद के रूप में शुरू की थी। वह 1989 से 1995 तक पार्षद थीं। लखनऊ में तीन मई 1958 को जन्म लेने वाली कमल रानी वरुण का विवाह 25 मई 1975 को किशन लाल वरुण से हुआ था।


कानपुर में होगा अंतिम संस्कार

मंत्री कमला रानी वरूण का पार्थिव शरीर लखनऊ से सीधे कानपुर जाएगा। वहां पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।

18 जुलाई को हुईं थी भर्ती

Coronavirus संदिग्ध होने पर 17 जुलाई को उनका सैंपल लिया गया था। 18 जुलाई को उनकी जांच सिविल अस्पताल में हुई थी। जिसमें वह Corona पॉजिटिव आयी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें लखनऊ के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते ICU में रखा गया था।वह कानपुर के घाटमपुर से विधायक हैं। लखनऊ के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


प्रदेश सरकार के 6 मंत्री अब तक कोरोना संक्रमित

Coronavirus से संक्रमित प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की रविवार को PGI में मौत हो गई। अभी तक प्रदेश सरकार के छह मंत्री Corona संक्रमित हो चुके हैं। जिन मंत्रियों को Corona हुआ है, उनमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह , होमगार्ड्स मंत्री चेतन चौहान, आयुष राज्यमंत्री( स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री( स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी और श्रम निर्माण एवं परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह Corona पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1