योगी सरकार के चौथे Budget पर प्रतिक्रिया देते हुए SP मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने पिछले Budget में किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। अब एक और Budget भाषण में झूठे वादे और खोखले दावे किए गए है। अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार ने UP की छवि जरूर बदल दी है। UP अब गोली और बोली से जाना जा रहा है।
गंगा सफाई अभियान पर सरकार घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, माँ गंगा की जितनी सफाई हुई है, वो दिखाई पड़ रही है। Budget में आज सबसे पहले लिखा है कि यहां गंगा-यमुना है, लेकिन दोनों का हाल बुरा है। इस सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक एक गुना भी आय नहीं बढ़ी है। नौजवानों को नौकरी देने का बात करने वाली सरकार भर्तियां तक नहीं कर रही है। शिक्षा विभाग में 2 लाख भर्ती होनी चाहिए थी, जो अभी तक नहीं हुई। अखिलेश ने कहा, इस सरकार ने किसी के लिए कुछ नहीं किया है। सिर्फ लोगों को धोखा दिया है।
सदन में आज सरकार को अपने काम बताने चाहिए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। सरकार 22 करोड़ पेड़ लगाने की बात कह रही है, स्मार्ट सिटी बनाने की बात कह रही है। सरकार बताए कि कहां हैं 22 करोड़ पेड़? कहां है स्मार्ट सिटी? किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।