तमाम यातायात के नियम और कानून बनाने के बाद भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। देर रात उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। खबरों की माने तो देर रात तेज रफ्तार बस टायर फटने की वजह से डिवाइडर से जा टकराई। जिसके बाद पीछे से आ रही एक और बस क्षतिग्रत बस से टकरा गई, ये टक्कर इतनी तेज थी कि दोनो बसों के परखच्चे उड़ गए। खबरों के अनुसार बस जयपुर से बिहार जा रही थी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
