corona returns

अमेरिका में नहीं थम रहा कोरोना, एक दिन में मिले सवा दो लाख केस, ढाई हजार से ज्यादा मौतें

अमेरिका में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड सवा दो लाख से ज्यादा नए पॉजिटिव केस पाए गए। महामारी शुरू होने के बाद दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित नहीं पाए गए हैं। जबकि इस देश में हर मिनट दो से ज्यादा पीडि़तों की मौत हो रही है। गत 24 घंटे में ढाई हजार से ज्यादा मरीजों की जान गई।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, अमेरिका में शुक्रवार को दो लाख 25 हजार 201 नए मामले पाए गए। इससे कोरोना पीडि़तों की कुल संख्या एक करोड़ 43 लाख से अधिक हो गई। इस देश में गत चार नवंबर से रोजाना एक लाख से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं। जबकि बीते तीन से लगातार दो लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। देशभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दो लाख 80 हजार से ज्यादा हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी अस्पतालों में इस समय एक लाख से ज्यादा कोरोना रोगी भर्ती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1