Chief Minister Yogi Adityanath

2 दिन में 14 बलात्कारियों को फांसी और 20 को दिलवाई उम्रकैद- योगी

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड ने देश में हंगामा मचा दिया था। इस गैंगरेप की घटना के बाद से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और उनकी सरकार की जमकर आलोचना हो रही थी लेकिन इस नवरात्र की शुरुआत के साथ CM योगी ने प्रदेश में अपराधियों के सफाई के मिशन की शुरुआत की। CM Yogi ने राज्य में ‘मिशन शक्ति’ की शुरुआत। जिसके तहते अब तक महिला अपराध से जुड़े मामलों में 14 अभियुक्तों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इतना ही नहीं, महज दो हफ्तो में 20 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं, CM Yogi के आदेश के बाद इस कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी।

प्रदेश में हुई इस सख्त कार्रवाई कके बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अपराधियों को सजा दिलाने से ही कानून का राज स्थापित किया जा सकता है। इसी क्रम में अभियोजन निदेशालय ने अभियान के लिए चिह्नित मुकदमों में से एक मामलों में सजा कराई है। इसमें 11 मामलों में 14 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। पांच मामलों में 11 अभियुक्तों को आजीवन कारावास और 8 मामलो में 22 अभियुक्तों के कारावास और जुर्माने की सजा का दंड दिया गया है। इसके अलावा कोर्ट ने 88 मामलो में 117 अभियुक्तों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। ये सभी आरोपी महिला और बाल अपराध में लिप्त थे। साथ ही दो दिनों में 101 गुंडों को जिला बदर करा दिया गया।

ADG अभियोजन आशुतोष पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में सजा देने वाला नंबर वन राज्य बन गया है। ये इसलिए हुआ है क्योंकि अब अदालतों में कम समय में केस पूरे किए जा रहे है। उत्तर प्रदेश की शक्ति मिशन 17 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके तहत अपराधियों को सजा और महिलाओं को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1