Modis address importance

आज शाम 6 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित,जानिए किन मुद्दों पर होगी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे। ट्वीट करते हुए उन्होंने सभी लोगों को जुड़ने के लिए कहा है। ट्वीट में लिखा कि आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़े। एक बार फिर से इस संबोधन की घोषणा के बाद सभी लोगों की निगाहें PM के संबोधन पर होगी। पहले भी नरेंद्र मोदी Corona काल में कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। ऐसे में सभी के दिमाग में यही चल रहा है रहा है कि आखिर Narendra Modi अपने संबोधन में क्या कहेंगे?

27 सितंबर को किया था संबोधित
इससे पहले प्रधानमंत्री ने 27 सितंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया था।


Corona महामारी पर कर सकते हैं बात
अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से वह अपने संबोधन में Corona महामारी पर बात कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आनेवाले त्योहारों के बीच सरकार ज्यादा एहतियात बरतने के लिए पहले भी कह चुकी है। ऐसे में उनके इस संबोधन को इस संबंध में भी जोड़ा जा सकता है। वैसे PM मोदी के ऐसे अचानक होनेवाले संबोधन में लोगों के मन में उत्सुकता तो होती ही है,लेकिन डर भी बना रहता है कि आखिर वह अब क्या घोषणा करेंगे।


बिहार विधानसभा चुनाव और चीन-सीमा विवाद पर पर बोल सकते हैं मोदी

Corona के अलावा अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह चीन से जारी विवाद पर भी बात कर सकते हैं। साथ ही उनके संबोधन को बिहार विधानसभा से भी जोड़ा जा रहा है।

6 बार देश को कर चुके हैं संबोधित

बता दें कि Coronavirus से प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। ऐसे में अक्टूबर महीने से नवरात्र भी शुरू हो चुके हैं, ऐसे में संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। इस बीच PM मोदी का होने वाला संबोधन काफी महत्पूर्ण रखता है। Corona काल में प्रधानमंत्री देश को छह बार संबोधित कर चुके हैं। यह सातवीं बार देश को उनका संबोधन होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1