पानीपत के तृतीय युद्ध पर बनी आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर्स ऐतिहासिक रोल प्ले करते नजर आएंगे। कुछ लोग फिल्म की तुलना संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी से कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में कौन सा स्टार किसका रोल प्ले कर रहा है।
![](https://i0.wp.com/nvr24.com/wp-content/uploads/2019/11/panipat-1.jpg?w=1200)
अर्जुन कपूर- फिल्म पानीपत में अर्जुन मराठा सेना के सेनापती सदाशिव रॉव भाऊ के रोल में हैं। फिल्म में वे बाल्ड लुक में हैं।
![](https://i0.wp.com/nvr24.com/wp-content/uploads/2019/11/panipat-1.jpg2_.jpg?w=1200)
कृति सेनन- कृति सेनन ने फिल्म में पार्वती बाई का रोल प्ले किया है जो सदाशिव भाऊ की दूसरी पत्नी हैं।
![](https://i0.wp.com/nvr24.com/wp-content/uploads/2019/11/panipat-3.jpg?w=1200)
संजय दत्त- संजय दत्त फिल्म में निगेटिव रोल में हैं। उन्होंने अहमद शाह अब्दाली का रोल प्ले किया है। उनका लुक ट्रेलर में काफी खतरनाक दिखाया गया है।
![](https://i0.wp.com/nvr24.com/wp-content/uploads/2019/11/panipat-4.jpg?w=1200)
जीनत अमान- लंबे वक्त बाद जीनत अमान किसी बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी हैं। वे फिल्म में सकीना बेगम के रोल में हैं।
![](https://i0.wp.com/nvr24.com/wp-content/uploads/2019/11/panipat-5.jpg?w=1200)
पद्मिनी कोल्हापुरी- पद्मिनी ने फिल्म में बालाजी बाजी राव की पत्नी गोपिका बाई का रोल निभा रही हैं। उनकी पिछली बॉलीवुड फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में नजर आईं थी जो साल 2013 में रिलीज हुई थी।