सत्ता में वापसी को BJP के शीर्ष नेतृत्व ने झोंकी ताकत

महाराष्ट्र के घटनाक्रम के बाद अब झारखंड की जीत BJP की साख व प्रतिष्ठा से जुड़ गई है। अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव पर भी झारखंड की जीत या हार का बड़ा असर होगा, BJP इससे अनजान नहीं है। यही वजह है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव की कमान अपने हाथ में ले ली है।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी सभा के तत्काल बाद विधानसभावार कोर टीम की समीक्षा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, स्मृति इरानी भी लगातार सभाएं कर रहे हैं। पहले चरण में अमित शाह ने लोहरदगा में इसकी शुरुआत की थी। नड्डा ने भी पलामू में कोर टीम के साथ बैठक कर जीत के मंत्र दिए थे। चाईबासा की जनसभा के बाद नड्डा ने चाईबासा और जमशेदपुर में विधानसभावार बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

प्रत्येक चरण के लिए रोज एक या दो केंद्रीय मंत्री को झारखंड में उतारा जा रहा है। कौन किस क्षेत्र में ज्यादा प्रभावी रहेगा इस बात का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। धर्मेंद्र प्रधान जैसे नेताओं को ओडिशा से सटे विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए भेजना एक बड़ी वजह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को खूंटी व जमशेदपुर में जनसभा करेंगे। 9 दिसंबर को उनका अगला दौरा बोकारो में हो सकता है।

सौजन्य:- रेणुका त्रिवेदी (रांची ब्यूरो चीफ)

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1