TCS के मार्केट कैप में ₹1.08 लाख करोड़ का तूफानी उछाल, Airtel-Infosys के निवेशकों की भी चांदी!

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आई तेजी का असर देश की दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप पर भी देखने को मिला। सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 9 के कुल बाजार मूल्यांकन में 3.65 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। वहीं, एक कंपनी के मार्केट कैप में 9,232.26 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 2,256.94 अंक यानी 3.11 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 625.7 अंक यानी 2.77 प्रतिशत की बढ़त रही।

लार्सन एंड टुब्रो को छोड़ सभी कंपनियों के मार्केट कैप में दर्ज की गई बढ़ोतरी
पिछले सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के मार्केट कैप में गिरावट आई। मार्केट कैप बढ़ने से संबंधित कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों की संपत्ति में इजाफा होता है, जबकि बाजार मूल्यांकन घटने पर उनकी निवेशित संपत्ति की वैल्यू भी कम हो जाती है।

टीसीएस के मार्केट कैप में 1,08,542.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी
पिछले सप्ताह मार्केट कैप में बढ़ोतरी के मामले में टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस सबसे आगे रही। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,08,542.63 करोड़ रुपये बढ़कर 8,91,134.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, भारती एयरटेल के मार्केट कैप में 61,406.53 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिससे इसका कुल मूल्यांकन बढ़कर 11,88,815.45 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस की मार्केट वैल्यू 55,893.05 करोड़ रुपये बढ़कर 4,71,409.41 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 53,047.56 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 16,37,437.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ा
पिछले सप्ताह एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में 32,379.05 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद इसका मार्केट कैप बढ़कर 11,22,628.07 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 30,769.95 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 10,02,871.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू में 14,786.65 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 6,11,326.72 करोड़ रुपये हो गई।

लार्सन एंड टुब्रो के मार्केट कैप में दर्ज की गई 9232.26 करोड़ रुपये की गिरावट
वहीं, एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में पिछले सप्ताह 4,933.50 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 5,02,204.82 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मार्केट वैल्यू भी 3,323.07 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,722.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हालांकि, इस तेजी के बीच लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 9,232.26 करोड़ रुपये घटकर 4,99,725.06 करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में कौन, किस स्थान पर
सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा। वहीं, भारती एयरटेल दूसरे और एचडीएफसी बैंक तीसरे पायदान पर रहा। आईसीआईसीआई बैंक चौथे स्थान पर और टीसीएस पांचवें स्थान पर काबिज रही। इसके अलावा, एसबीआई को छठा, बजाज फाइनेंस को सातवां, एलआईसी को आठवां, लार्सन एंड टुब्रो को नौवां और इन्फोसिस को दसवां स्थान मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1