नवरात्रि में शिल्पा शेट्टी का दिखा देसी अंदाज, वायरल गरबा ट्रेंड पर किया डांस; ट्रेडिशनल लुक ने लूटी महफिल

देशभर में नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर गरबा डांस, पारंपरिक परिधानों और नए-नए वायरल ट्रेंड्स की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच, गुजराती गरबा गाने पर कपड़े बदलने वाले मजेदार ट्रांजिशन ट्रेंड ने लोगों का ध्यान खींचा है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शिल्पा ने अपने अंदाज में इस वायरल ट्रेंड को फॉलो किया, जिसकी वजह से वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

शिल्पा शेट्टी ने फॉलो किया नवरात्रि ट्रेंड
इस वायरल ट्रेंड में लोग गरबा के एक ही स्टेप को पहले कैजुअल कपड़ों में और फिर म्यूजिक की बीट बदलते ही पारंपरिक परिधान में करते नजर आते हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस ट्रेंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस ओवरसाइज्ड स्ट्राइप्ड शर्ट पहनकर डांस करती दिखती हैं। वहीं, म्यूजिक बदलते ही उनका लुक पूरी तरह बदल जाता है। शिल्पा चमकीले गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आती हैं, जिसके साथ उन्होंने कढ़ाईदार क्रॉप-टॉप स्टाइल हॉल्टर-नेक ब्लाउज पहना है। उनके इस फेस्टिव लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

शिल्पा शेट्टी का नवरात्रि लुक
शिल्पा शेट्टी ने अपने फेस्टिव लुक को बड़े इयररिंग्स, मांग टीका, हेयर एक्सेसरीज और ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया। इन पारंपरिक ज्वेलरी पीस ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। एक्ट्रेस के शानदार डांस मूव्स और कॉन्फिडेंट अंदाज ने वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया। उनका रंग-बिरंगा आउटफिट नवरात्रि के उत्साह और त्योहार की रौनक को बखूबी बयां कर रहा है। शिल्पा का यह खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वायरल ट्रेंड के जरिए डांस, फैशन और गरबा के लिए तैयार होने का उत्साह एक साथ देखने को मिल रहा है। शिल्पा ने अपने स्टाइलिश अंदाज से इस ट्रेंड में बॉलीवुड का तड़का लगा दिया है।

बॉलीवुड की फैशन क्वीन
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। खासकर साड़ी और एथनिक आउटफिट्स को मॉडर्न ट्विस्ट देने के मामले में उनका अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है। एक्ट्रेस पारंपरिक परिधानों को नए और अनोखे तरीके से कैरी कर फैशन के नए ट्रेंड्स पेश करती हैं। अपनी फिटनेस और शानदार स्टाइल के दम पर शिल्पा ट्रेडिशनल और बोल्ड लुक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1