कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली आज, सरकार को कई मुद्दों पर घेरने का इरादा

जहां एक तरफ नागरिकता संशोधन एक्ट का कांग्रेस पार्टी और कई विपक्षी दलों ने सदन में कड़ा विरोध किया था वहीं अब कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को अन्य कई मुद्दों पर भी घेरने की पूरी तैयारी कर ली है जिसके तहत आज दिल्ली में कांग्रेस की ओर से भारत बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कांग्रेस आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करने जा रही है। कांग्रेस की इस भारत बचाओ रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ ही कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। कांग्रेस की भारत बचाओ  रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। आपको बता दें देशभर से लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में इस रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बड़े स्तर पर आज होने वाली इस रैली का मकसद सरकार को कई मुद्दों पर घेरना है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार असली मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने में लगी है, लेकिन हम इन तमाम मुद्दों को लेकर देश में जनता के बीच जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1