weather forecast

जानिए दिल्ली-यूपी-बिहार सहित किन राज्यों में कल होगी बारिश

उत्तर भारतीय में धीरे-धीरे शीतलहर का असर कम होने लगा है। लेकिन, अगले कुछ दिनों में कुछ राज्यों में Rain होने की संभावना है। भारतीय Mausam विभाग ने अनुमान जताया है कि 3-5 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में Rain हो सकती है, वहीं 5-6 फरवरी को बिहार और झारखंड में Rain होने की संभावना है। विभाग ने बताया है कि 3 और 4 फरवरी को हिमालय के पश्चिमी पहाड़ों में बर्फबारी व बारिश तथा 4-5 फरवरी को मैदानी इलाकों में बादलों की गतिविधि के चलते बारिश के आसार हैं।

इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर जनवरी के महीने में बहुत अधिक वर्षा रिकॉर्ड नहीं की जाती है, लेकिन इस बार दिल्ली में जनवरी में भारी वर्षा हुई। वहीं, अब Mausam विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में Rain के साथ ही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में फरवरी के पहले सप्ताह में गरज के साथ Rain होने की संभावना जताई गई है। वहीं 4 और 5 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना है।


मंगलवार की सुबह राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी में मंगलवार के लिए न्यूनतम 5 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान जताया है। बस दिल्ली में ही नहीं, पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, दिल्ली के कुछ हिस्सों, सहित बिहार, असम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा रहा। विभाग ने बताया है कि आज से उत्तर-पश्चिमी भारत में ठंडी हवाओं में कमी आने लगेगी। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में 3-4 फरवरी के बाद घने कुहरे, ठंडी हवाओं और ठंडे दिन से राहत मिलने लगेगी।


पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस सप्ताह उत्तर पश्चिम भारत, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। एक चक्रवाती मध्य पाकिस्तान और पश्चिम राजस्थान से सटा हुआ है। इससे उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज रात से मौसम प्रभावित होने की संभावना है। अलग-अलग बिजली और ओलावृष्टि के साथ मध्यम Rain या गरज के साथ 3 से 5 फरवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भी Rain होने की संभावना है। यह एक गहन पश्चिमी विक्षोभ होगा जो उत्तर पश्चिम से पूर्वी भारत तक एक बहुत बड़े क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। राष्ट्रीय Mausam पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा, Rain और आंधी की संभावना पूरी तरह से है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1