Daily Horoscope27 MARCH 2023

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 23 नवंबर 2020

सप्ताह का पहला दिन मेष और कन्या समेत चार राशियों के लिए रहेगा शुभ। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष राशि – Mesh Rashi 23 November 2020 , Aries Horoscope 23 November 2020
23 November को मेष राशि , आज एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं। परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 23 November 2020 , Taurus Horoscope 23 November 2020
23 November को वृष राशि , प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। दिन बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अन्य पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। यह ज़िंदगी का हिस्सा है और कोई भी इससे नहीं बच सकता है। किसी की ज़िंदगी में भी सूरज की रोशनी या बदल की छाँव हमेशा नहीं रह सकती। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 23 November 2020 , Gemini Horoscope 23 November 2020
23 November को मिथुन राशि , कोई गुप्त बात सार्वजनिक होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सामाजिक जीवन या करियर में आगे बढ़ने के लिए आप अपने राज उजागर न होने दें। आज खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। मेहनत भरा दिन है। आप कामकाज में बिजी रहेंगे। किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। पेट दर्द भी हो सकता है। थकावट भी हो सकती है। आप कोई नया काम न करें तो ही अच्छा है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। दोस्तों के साथ टकराव को लेकर सावधान रहें। किसी विषय पर विचार नहीं मिलने से विवाद हो सकता है। किसी भी मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं।

कर्क राशि – Kark Rashi 23 November 2020 , Cancer Horoscope 23 November 2020
23 November को मिथुन राशि , एक साथ कई काम हाथ में न लें। आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं। कामकाज में या तो मन कम लगेगा या रुकावटें आ सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। इस राशि के कुछ लोग अपनी मेहनत और नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं। कई लोग आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर सकते हैं। कई तरह की सूचनाएं भी आपको मिल सकती हैं। बदन या सिर दर्द से परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि – Singh Rashi 23 November 2020 , Leo Horoscope 23 November 2020
23 November को सिंह राशि , आज आपको पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शान्त और तरोताजाा महसूस करेंगे। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे।

कन्या राशि – Kanya Rashi 23 November 2020 , Virgo Horoscope 23 November 2020
23 November को कन्या राशि , भावनात्मक तौर पर बहुत अच्छा दिन नहीं होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

तुला राशि – Tula Rashi 23 November 2020 , Libra Horoscope 23 November 2020
23 November को तुला राशि , आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। आज कोई भी काम पूरा करने में आपको सहयोग मिल सकता है। आपकी जरूरतें भी पूरी हो सकती हैं। पैसों से जुड़े कुछ मामले आपके लिए पेचीदा भी साबित हो सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 23 November 2020 , Scorpio Horoscope 23 November 2020
23 November को वृश्चिक राशि , आज हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे सांझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करने की आवश्यकता है। जिसके साथ आप असहज महसूस कर रहे हैं। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। आज इस कार्य के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है। क्योंकि आपका साथी आपके विचारों के प्रति ग्रहणशील होगा और आपके बारे में उनसे बात करने को तैयार होगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 23 November 2020 , Sagittarius Horoscope 23 November 2020
23 November को धनु राशि , आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

मकर राशि – Makar Rashi 23 November 2020 , Capricorn Horoscope 23 November 2020
23 November को मकर राशि , आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किस्मत का साथ और नया काम मिल सकता है। बहुत से मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।किसी मामले को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती हैं। पेट संबंधित बीमारियां हो सकती है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 23 November 2020 , Aquarius Horoscope 23 November 2020
23 November को कुंभ राशि , आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। व्यक्तिगत कार्यों में उलझेगे। आप निरंतर मेहनत और प्रयास से उन्नति की ओर बढ़ रहे हैं। नए लोगों से संपर्क से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफल होंगे। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस करेगा। किसी अजनबी व्यक्ति से नजदीकी न बढ़ाए। किसी घर में सदस्य से लड़ाई हो सकती है।

मीन राशि – Meen Rashi 23 November 2020 , Pisces Horoscope 23 November 2020
23 November को मीन राशि , बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। घरेलू मसले आपके दिमाग़ पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी ख़राब कर देंगे। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।

24 नवंबर 2020 राशिफल , 24 November 2020 Rashifal , Rashifal 24 November 2020 ,24 November 2020 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 24 November 2020

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1