अमित शाह के घर तक पैदल मार्च निकालने पर अड़े हजारों लोग

पिछले करीब 2 महीने से दिल्ली के शाहीनबाग में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं की गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात होने वाली थी। लेकिन प्रदर्शनकारियों की एक जिद से नया हंगामा खड़ा हो गया है। शनिवार देर रात महिलाओं ने गृहमंत्री से मुलाकात के लिए शाहीनबाग से कृष्ण मेनन मार्ग स्थित गृहमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया। इसके लिए पुलिस ने इजाजत नहीं दी। बावजूद इसके रविवाद दोपहर प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च निकालने का प्रयास किया। सुबह से ही शाहीनबाग में भारी संख्या में CAA,NRC विरोधी एकत्र होने शुरू हो गए थे। जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद हजारों प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च निकालना शुरू कर दिया है। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने अमित शाह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों के पास गृहमंत्री से मिलने का अप्वाइनमेंट नहीं है। इसलिए उन्हें अमित शाह के आवास तक जाने से रोका जा रहा है। हम प्रदर्शनकारियों से बात कर समझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था, जिस किसी को भी CAA, NRC से कोई परेशानी हो तो वह उनसे मिल सकता है। हम सभी लोगों को CAA से परेशानी है, इसलिए गृहमंत्री से मिलना चाहते हैं।

इससे पहले रविवार सुबह भी सैकड़ों लोगों ने मार्च निकालने का प्रयास किया। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। दोपहर बाद एक बार फिर हजारों लोगों की भीड़ एक साथ गृहमंत्री के आवास की तरफ कूच करने का प्रयास करने लगी। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1