न्यूजीलैंड के मॉल पर ISIS के आतंकी का हमला, 6 लोगों को चाकू मारा, पुलिस ने किया ढेर

न्यूजीलैंड में ऑकलैंड के काउंटडाउन सुपरमार्केट में शुक्रवार को एक हमलावर ने चाकूबाजी करके 6 लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने न्यू लिन कस्बे में हुई इस वारदात को आतंकी हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि हमलावर आतंकवादी संगठन ISIS से प्रेरित था। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने इसे रैंडम अटैक बताया था। उन्होंने आतंकी घटना मानने से इनकार कर दिया था।

PM अर्डर्न ने कहा कि आज जो हुआ, वह नफरत भरा है। यह नहीं होना चाहिए था। हमलावर को श्रीलंकाई नागरिक बताते हुए उन्होंने कहा कि वह 2011 में न्यूजीलैंड आया था। उन्होंने बताया कि यह वारदात दोपहर 2:40 बजे हुई। ऑफिसर्स ने एक मिनट के अंदर ही हमलावर को ढेर कर दिया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसबल और ऐंबुलेंस मौके पर मौजूद रहे। मॉल ने फेसबुक पर बयान जारी किया कि हालात पुलिस के हाथ में हैं और उनके साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। मॉल को बंद कर दिया गया है। स्पूतिनक के मुताबिक PM जसिंडा ने कहा है, ‘आज जो हुआ वह एक घिनौनी, नफरत से भरी और गलत घटना थी।’ उन्होंने हमलावर को श्रीलंकाई मूल का ISIS आतंकी बताया है।

हमलावर को एक मिनट के अंदर ढेर कर दिया गया। उन्होंने बताया है कि आरोपी साल 2011 में श्रीलंका से न्यूजीलैंड आया था और 2016 से देश की सुरक्षा एजेंसियों की नजर उसके ऊपर थे। हालांकि, इसके पीछे के कारण उन्होंने नहीं बताए हैं। वहीं, घायलों को गंभीर हालत में ऑकलैंड सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1