करप्शन से बनाई करोड़ों की दौलत! HMDA चीफ इंजीनियर के प्लॉट, फ्लैट और लग्जरी कारों का खुलासा

तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में केस दर्ज किया है। जांच के दौरान उनके पास 9.24 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ। ACB ने 1 से 14 जुलाई के बीच बी. रविंदर के घर, कार्यालय और उनके रिश्तेदारों व कथित बेनामीदारों से जुड़े कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

9 करोड़ से ज्यादा संपत्ति का हुआ खुलासा
ACB के अनुसार, बी. रविंदर से जुड़ी जिन संपत्तियों की पहचान की गई है, उनकी रजिस्टर्ड कीमत 9.24 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि बाजार में उनकी वास्तविक कीमत इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। भ्रष्टाचार के जरिए संपत्ति अर्जित करने के आरोप में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 संशोधन) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

सामने आई 5 खाली प्लॉट और 4 फ्लैट्स की जानकारी
पड़ताल के दौरान, पहचानी गई प्रॉपर्टीज की सूची में किस्तापुर, पसमाला और कोंडाकल में 5 खाली प्लॉट, जिनकी कीमत 38.89 लाख रुपये; नरसिंगी और नानकरामगुडा में 4 फ्लैट्स, जिनकी कीमत 2.07 करोड़ रुपये और कोथुर व शमशाबाद में 4 एकड़ कृषि वाली जमीन शामिल है।

अधूरा बना हुआ रिहायशी विला होने का भी खुलासा
साथ ही, ACB को मोकिला गांव में 1.33 करोड़ रुपये का एक अधूरा बना हुआ रिहायशी विला और कोंडापुर के मस्जिद बांदा क्षेत्र में 3 करोड़ रुपये की एक बड़ी G+4 बिल्डिंग मिली।

महंगी गाड़ियां और महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी बरामद
ACB ने कार्रवाई के दौरान बी. रविंदर की 1.16 करोड़ रुपये मूल्य की लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया है। इनमें टाटा सफारी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और महिंद्रा XUV जैसी महंगी SUV शामिल हैं। इसके अलावा, 9.32 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी बरामद किए गए, जिनमें सात सैमसंग मोबाइल फोन, कई हार्ड डिस्क और एक आईपैड शामिल हैं। इससे पहले तेलंगाना में ACB की छापेमारी के दौरान शमीरपेट की तहसीलदार सुचरिता की कथित अकूत संपत्ति का भी खुलासा हुआ था, जहां से 12 लाख रुपये नकद और करीब 1.20 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद किए गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1