Prashant Kishor

प्रशांत किशोर से मिले तेज प्रताप, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

बिहार की राजनीति में एक नई हलचल हुई है। जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव अचानक प्रशांत किशोर से मिलने के लिए पहुंच गए। प्रशांत किशोर से मुलाकात का वीडियो तेज प्रताप ने अपने फेसबुक हैंडल पर शेयर किया और इस मुलाकात के बारे में लिखा है।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
तेज प्रताप ने लिखा-आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर जी से हुई, जहां हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।

संकल्प और भी मजबूत हुआ
तेज प्रताप ने आगे लिखा-“मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूं, जहां सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ।”

सियासी गलियारों में चर्चा तेज
अब सवाल यह पैदा हो रहा है कि आखिर तेज प्रताप अचानक प्रशांत किशोर से क्यों मिलने पहुंचे? तेज प्रताप विधानसभा चुनाव हार चुके हैं, वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त पाने के बाद मुश्किलों के दौर से गुजर रही है। ऐसे में इन दोनों की मुलाकात के फिलहाल कोई सियासी मायने निकल कर सामने नहीं आ रहे हैं लेकिन भविष्य में बिहार की राजनीति में यह मुलाकात अहम साबित हो सकती है। नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने और सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद बदले हालात में बिहार की राजनीति के इन दोनों दिग्गजों की मुलाकात को बहुत हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

आरजेडी से निकाले गए थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित किये जाने के बाद जनशक्ति जनता दल का गठन किया था। वहीं उन्होंने बिहार के नेतृत्व में बदलाव से पहले एक बयान भी दिया था कि अगर नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ते हैं और सम्राट चौधरी को सीएम बनाया जाता है तो मेरा पूरा समर्थन रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1