N. Chandrasekaran का बड़ा फैसला! Tata Sons चेयरमैन पद से इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे कमान

टाटा ग्रुप में नेतृत्व को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि वह फरवरी 2027 तक अपने मौजूदा कार्यकाल को पूरा करेंगे। उनके इस्तीफे के बाद अब टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

18 अगस्त की AGM से पहले आया इस्तीफा
एन चंद्रशेखरन का इस्तीफा 18 अगस्त को होने वाली टाटा सन्स की AGM से पहले आया है, जिसमें उनके दोबारा डायरेक्टर बनने पर फैसला होना था। हालांकि, टाटा ग्रुप ने अभी तक उनके उत्तराधिकारी का नाम घोषित नहीं किया है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि फरवरी 2027 के बाद टाटा सन्स की कमान किसे सौंपी जाएगी।

टाटा ट्रस्ट के साथ मतभेद भी रहे चर्चा में
एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल को लेकर टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट के बीच मतभेदों की खबरें भी चर्चा में रही हैं। ग्रुप की रणनीति, निवेश और भविष्य की दिशा जैसे मुद्दों पर दोनों पक्षों की अलग-अलग राय होने की बात सामने आती रही है। टाटा सन्स में करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट की चेयरमैन के भविष्य में अहम भूमिका मानी जा रही है।

कार्यकाल में मजबूत हुआ कारोबार
चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा सन्स के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 21.8% बढ़कर 31,961 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 9.1% बढ़कर 42,366.55 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, एयर इंडिया समेत नए कारोबारों में बड़े निवेश से घाटा बढ़ा है, जिसे चंद्रशेखरन ने लंबी अवधि के लिए जरूरी रणनीतिक निवेश बताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1