भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड जारी, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। पहले मुकाबले से महज तीन दिन पहले श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान किया है। लंबे इंतजार के बाद घोषित इस स्क्वाड की कमान धनंजय डिसिल्वा को सौंपी गई है। वहीं, भारतीय टीम पहले ही गॉल पहुंचकर मुकाबले की तैयारियों में जुट चुकी है।

अभी केवल पहले टेस्ट के लिए की गई टीम की घोषणा
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। दो मैचों की सीरीज में फिलहाल सिर्फ पहले मुकाबले के लिए स्क्वाड जारी किया गया है। चोटिल खिलाड़ियों की स्थिति के चलते टीम के ऐलान में देरी हुई। धनंजय डिसिल्वा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि कामेंदु मेंडिस उपकप्तान होंगे। स्पिनर प्रभात जयसूर्या को भी टीम में जगह मिली है, जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

भारतीय टीम में हो चुके हैं दो बदलाव
भारत की टीम का ऐलान पहले ही हो चुका था, लेकिन बाद में स्क्वाड में दो बदलाव किए गए। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद उनकी जगह औकिब नबी और सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया। भारतीय टीम तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच भी जीत चुकी है। अब 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले टेस्ट में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडू मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदू सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1