CM विजय ने अधिकारियों को दी खुली छूट, कहा- “चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली हो, सजा मिलनी चाहिए

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जिला कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों को अपराध के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी पर राजनीतिक दबाव का असर नहीं होना चाहिए और कानून के दायरे में रहते हुए बड़े से बड़े प्रभावशाली लोगों के खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश TVK सरकार के गठन के बाद आयोजित जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के पहले संयुक्त सम्मेलन में दिए।

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अधिकारियों को नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध रेत खनन और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के मामलों में अधिकारी बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोषियों को कानून के मुताबिक तुरंत सजा मिले, लेकिन किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

“आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ”
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अधिकारियों से कहा कि वे केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करने तक सीमित न रहें, बल्कि उसके मूल कारणों की पहचान कर उन्हें खत्म करने की दिशा में काम करें। उन्होंने अवैध खनन और ड्रग्स नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों के आसपास निगरानी बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में नियमित औचक जांच करने और नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

“महिलाओं की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं”
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और छात्रों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर जोर देते हुए अधिकारियों से आम लोगों तक पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और सार्वजनिक परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर ढंग से पहुंचाने को कहा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन से जुड़े विवादों और हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए जिला स्तर पर भूमि विवाद समाधान समितियां गठित करने की घोषणा भी की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1