पुलिस पूछताछ में ताहिर हुसैन ने बताया, हिंदुओं को सिखाना चाहता था सबक, कुछ बड़ा करना था

आम आदमी पार्टी (AAP) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain ) ने उत्तर-पूर्व दिल्ली में दंगों (Delhi Violence Updates ) में अपनी भूमिका को स्वीकार किया है और कहा है कि वह हिंदुओं को सबक सिखाना चाहता था। दिल्ली पुलिस की जांच पूछताछ रिपोर्ट में बताया गया है कि हुसैन ने माना कि उसकी योजना कुछ बड़ा करने की थी।

हुसैन ने पूछताछ में बताया कि अपने राजनीतिक ताकत और पैसे के दम पर हिंदुओं को सबक सिखाना चाहता था। हुसैन ने इसके साथ यह भी बताया कि वह JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद से 8 जनवरी को शाहीन बाग स्थित पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कार्यालय में मिला था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हुसैन का काम ज्यादा से ज्यादा शीशे की बोतल, पेट्रोल, एसिड, पत्थर को अपने छत पर इकट्ठा करना था। हुसैन के एक परिचित खालिद सैफी का काम सड़कों पर लोगों को प्रदर्शन के लिए जमा करने का था।

हुसैन ने पुलिस जांच में कहा, ‘खालिद सैफी अपने दोस्तों, इशरत जहां के साथ पहले खुर्जी में शाहीन बाग की तरह धरना शुरू करवाया। हुसैन ने कहा, ‘4 फरवरी को अबु फैजल इनक्लेव में यह तय किया गया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में धरने पर बैठे लोगों को उकसाना है और सरकार को घुटने के बल पर लाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान कुछ बड़ा करना है।’

दिल्ली पुलिस की जांच (Delhi Riots Rnvestigation ) में खुलासा हुआ कि हुसैन ने भारी मात्रा में एसिड, पेट्रोल, डीजल और पत्थर अपने छत पर जमा किया था। उसने दंगे में इस्तेमाल करने के लिए पुलिस स्टेशन से अपनी पिस्टल भी ले ली थी। हुसैन ने पुलिस को बताया, ‘अपनी योजना के तहत 24 फरवरी को हमने कई लोगों को बुलाया और उन्हें बताया कि कैसे पत्थर, पेट्रोल बम और एसिड बोतल फेंकना है। मैंने अपने परिवार को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। 24 फरवरी 2020 को दोपहर करीब 1.30 बजे हमने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।’

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट (Delhi Riots Chargesheet) के मुताबिक, हुसैन IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का मुख्य आरोपियों में शामिल है। उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान शर्मा का शव चांद बाग के नाले से 26 फरवरी को बरामद किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1