Lockdown के कारण लोगों का ज्यादा समय टीवी, मोबाइल और कम्प्यूटर स्क्रीन पर ही बीत रहा है। दिन के 24 घंटे कम्प्यूटर पर बिताने के कारण लोगों को आंखों में कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। लगातार स्क्रीन पर देखने से आंखों में खुजली, जलन और सूजन का आना लाजिमी है। Lockdown के बीच अगर, आपको भी इसी तरह की समस्या आ रही है तो आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं।
Green Tea
एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर ग्रीन टी को चेहरे पर लगाना काफी फायदेमंद होता है। आंखों की सूजन में भी Green Tea का इस्तेमाल किया जा सकता है। Green Tea को एक छोटे कप में बना लें और उसमें थोड़ी देर के लिए रूई भिगोकर रख दें। इसके बाद इन रूई को निकालकर आंखों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक रूई को आंखों पर लगाने से दर्द, जलन की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Aloe Vera gel
विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ऐलोवेरा जेल स्किन की कई प्रॉब्लम को जड़ से खत्म कर सकता है। जलन और सूजन की समस्या में आंखों के नीचे Aloe Vera gel की कुछ बूंदे 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं।
जब Aloe Vera gel सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप चाहे तो ताजा ऐलोवेरा भी यूज सकते हैं। इस तरह Aloe Vera का इस्तेमाल करने से आंखों को ठंडक मिलती है साथ ही डार्क सर्कल की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
Coconut and Olive oil
आंखों में होने वाली खुजली, सूजन से राहत पाने का सबसे आसान तरीका है जैतून और नारियल का तेल। एक चम्मच जैतून और 1 चम्मच नारियल का तेल मिक्स करके रूई को भिगो दें। इसके बाद इसे आंखों के नीचे और ऊपर लगाएं।
अगर, आप रूई में भिगोकर तेल नहीं लगाना चाहते हैं तो जैतून के तेल में नारियल का तेल मिक्स करके आंखों के आसपास मसाज भी कर सकते हैं। इस तेल से आंखों के आसपास मसाज करने से सूजन,जलन और थकावट की समस्या कम होती है।
जिन लोगों को डार्क सर्कल की समस्या है वो भी इसे अप्लाई कर सकते हैं। क्योंकि जैतून और नारिलय का तेल स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए बेस्ट माना जाता है।