सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी 3 घंटे

सुशांत सिंह राजपूत नाम लेते ही बस आंखों के सामने हंसता-मुस्कुराता हुआ एक शर्मीला चेहरा सामने आ जाता है। उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से वह डिप्रेशन से लड़ रहे थे। सुशांत डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे। शायद सुशांत के इस दुनिया से कूच करने से पहले के 3 घंटे काफी मुश्किल में बीते।

सुबह 6:30 बजे जब वह सोकर उठे तो घर में किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह उनकी आखिरी सुबह होगी। जब सुशांत ने आत्महत्या की तब वह घर में अकेले नहीं थे बल्कि कुछ और लोग थे वहां। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई सुशांत के अलावा उस घर में खाना बनानेवाला, क्रिएटिव मैनेजर और एक अन्य शख्स भी मौजूद था। उनके दोस्त ने तो यहाँ तक बताया कि वह सुबह ठीक लग रहे थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत सुबह 6:30 बजे सोकर उठे। घर के नौकर ने उन्हें सुबह 9:30 बजे अनार का जूस दिया और फिर उन्होंने इसे पिया भी। इसके बाद सुशांत ने अपनी बहन से भी कुछ बातचीत की। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए और कमरा अंदर से लॉक कर दिया। जब खाने के बारे में नौकर पूछने आया तो दरवाजा नहीं खुला।

फिर 2-3 घंटे बाद मैनेजर ने सुशांत की बहन को फोन किया। बहन आई और तब चाभी वाले को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया और फिर सामने जो नजारा था उसे देखकर सब शॉक्ड रह गए। सुशांत के शरीर को देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि वह अब नहीं रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत की मौत 10 बजे से 1 बजे के बीच बताई जा रही है।

अंदर सुशांत की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन क‍िया। मुंबई पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है। बता दें कि चार द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी।

बिहार के प्रतिभावान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पटना के राजीव नगर वाले घर पर सन्नाटा पसर गया है। सुशांत के मामा आर सी सिंह ने बड़ी मांग की है। सुशांत के मामा के मुताबिक जिसने अपने करियर के लिए जिंदगी का इतनी जिंदादिली से मुकाबला किया वो उसी जिंदगी से हार कैसे मान सकता है। सुशांत के मामा आर सी सिंह ने उनकी मौत के पीछे साजिश का शक जाहिर किया है और मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी के करवाई जानी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1