Supermoon 2022

Supermoon 2022: इस जुलाई को दिखेगा साल 2022 का सबसे बड़ा सुपरमून,जानिए कब और कैसे देख सकते हैं?

Supermoon 2022: साल का सबसे बड़ा सुपरमून (Supermoon) बुधवार को दिखाई देगा क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु पर पहुंच जाएगा।13 जुलाई को चंद्र पिंड पृथ्वी के सबसे करीब आ जाएगा पृथ्वी के ऊपर आसमान में यह सुपरमून (Supermoon) बहुत ही खूबसूरत दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा सबसे नजदीक ग्रह से सिर्फ 3,57,264 किलोमीटर दूर होगा। चांद बड़ा दिखने के साथ ही बहुत ही चमकीला भी नजर आयेगा।

Supermoon 2022: समुद्र में हाई टाइड की संभावना
सुपरमून (Supermoon) का ग्रह पर ज्वारीय प्रभाव हो सकता है जिससे उच्च और निम्न महासागरीय ज्वार (Ocean Tides) की एक बड़ी श्रृंखला उत्पन्न हो सकती है। खगोलविदों को उम्मीद है कि इस समय के आसपास समुद्र में तटीय तूफान या तटीय बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

Supermoon 2022: सुपरमून क्या है?
सुपरमून (Supermoon) का मतलब यह नहीं है कि चंद्रमा में कुछ विशेष शक्तियां होंगी, बल्कि इसका मतलब है कि यह पहले की तुलना में चंद्रमा थोड़ा बड़ा और साथ ही पहले की तुलना में थोड़ा चमकीला भी दिखाई देगा। यह घटना चंद्रमा के अपनी ऑर्बिट (Orbit) में पृथ्वी के करीब आने के कारण होगा, जिसे पेरिगी के नाम से जाना जाता है।

Supermoon 2022: ज्योतिषी रिचर्ड नोले ने गढ़ा था सुपरमून शब्द
सुपरमून (Supermoon) शब्द को 1979 में ज्योतिषी रिचर्ड नोले द्वारा गढ़ा गया था। यह शब्द एक नए या पूर्ण चंद्रमा के बारे में संकेत करता है जो तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के निकटतम 90% पेरिगी के भीतर होता है। चंद्रमा के पृथ्वी की परिक्रमा एक इलिप्टिकल पाथ में करने के साथ, इस दीर्घवृत्त में सबसे दूर के बिंदु को अपभू (apogee) कहा जाता है और यह पृथ्वी से औसतन लगभग 4,05,500 किलोमीटर दूर है।

Supermoon 2022: साल 2022 का सबसे बड़ा चांद
13 जुलाई का सुपरमून (Supermoon) इस साल का सबसे बड़ा चंद्रमा होगा और इसे हिरन मून भी कहा जाता है। समय और तिथि के अनुसार, वर्ष के इस समय के आसपास हिरन के माथे से निकलने वाले सींगों के कारण इस पूर्णिमा को हिरन मून नाम दिया गया है। दुनिया भर में इसके अन्य नामों में थंडर मून, हे मून और विर्ट मून शामिल हैं। मूल अमेरिकी इसे सैल्मन मून, रास्पबेरी मून और कैलमिंग मून भी कहते हैं।

Supermoon 2022: सुपरमून कब देख सकते हैं?
इस साल का सबसे बड़ा चांद या बिगेस्ट सुपरमून या हिरन सुपरमून (Supermoon) 13 जुलाई की रात 12:07 बजे दिखाई देगा। इसके बाद यह एक साल बाद, 3 जुलाई, 2023 को दिखाई देगा।

Supermoon 2022: इसी साल जून में दिखा था स्ट्रॉबेरी मून
इस साल का आखिरी सुपरमून इस साल जून में देखा गया था, जिसे स्ट्रॉबेरी मून के नाम से जाना जाता है। उस समय चंद्रमा पृथ्वी से 3,63,300 किलोमीटर दूर था।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1