SP में शामिल हुए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह…

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह अब सपा के साथ होंगे। सुनील सिंह शनिवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इसके साथ ही बसपा से आनंद निषाद, अजय पटेल, अनिल रावत, परशुराम , सियाल वर्मा, गंगा राम पाल, नंद कुमार विश्वकर्मा, रामलखन रावत, पूर्व मंत्री बसपा राजेन्द्र कुमार भी सपा में शामिल हुए। इसी कड़ी में बीजेपी से दीपक दीप भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव भी शामिल होने पहुंचे।

सुनील सिंह ने एसपी में शामिल होने पर कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं, बेरोजगारों, गरीबों और मजदूरों के उम्मीद की किरण अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी में शामिल हो जा रहा हूं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बने यही हमारा पहला संकल्प है।

गोरखपुर की खजनी तहसील में आने वाले अहमदपुर गांव निवासी सुनील सिंह किसी समय सीएम योगी आदित्यनाथ के खास माने जाते थे। लेकिन योगी सरकार ने जुलाई 2018 में रासुका (NSA) के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1