Rain

यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के 22 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

मॉनसून की बारिश ने कई जगहों पर तबाही मचाई है. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं जबकि पहाड़ों में बारिश के चलते लगातार भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मॉनसून सामान्य से अधिक एक्टिव रहेगा. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

IMD ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए 30 जुलाई को भारी बारिश और तेज तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आज आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है. 31 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा और बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल रहेंगे. 1 अगस्त को भी अधिकतम 34 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

राजस्थान में कैसा मौसम
दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में गुरुवार को भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि 30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान भी पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

यूपी में कहां-कहां बारिश
उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 30-31 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. 2 से 4 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है. मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल और बरेली में भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी यूपी की बात करें तो राजधानी लखनऊ के अलावा सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.

बिहार का हाल
बिहार में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है. आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रहेगी, जबकि 31 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार 30 जुलाई से 4 अगस्त के बीच 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है.

चारधाम यात्रा पर रोक
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने चारधाम यात्रा को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है. 30 और 31 जुलाई को कई जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1