Stock Market 23 April

Stock Market Today: सेंसेक्स 640 अंक टूटा; निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 23 अप्रैल की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 532.83 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 77,983.66 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत नकारात्मक की थी. निफ्टी 50 175.75 अंक या 0.72 फीसदी फिसलकर 24,202.5 के लेवल पर ओपन हुआ था.
बुधवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 22 अप्रैल के कारोबारी दिन जोरदार गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 756.84 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,516.49 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 198.50 अंक या 0.81 प्रतिशत फिसलकर 24,378.10 के लेवल पर बंद हुए थे.

बीएसई बास्केट से एनटीपीसी, एटरनल, ट्रेंट, एशियन पेंट और रिलायंस टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक रहे थे.

निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 19 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1