अगर आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के खाताधारक हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल SBI बैंक ने आने वाले 31 मार्च से अपने सेफ डिपॉजिट लॉकर सर्विस के किराए को बढ़ाने की घोषणा की है। जिसके मुताबिक 3 हजार रुपए तक सेफ डिपॉजिट लॉकर सर्विस के चार्ज बढ़ाए जा सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार SBI स्मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज हर तरह के साइज वाले लॉकर के किराए को बढ़ाया जाएगा। बड़े और छोटे शहरो में SBI बैंक के स्मॉल लॉकर का किराया 2 हजार रुपए तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में SBI के स्मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर का किराए में भी बढ़ोतरी की गई है जिसमें स्मॉल लॉकर के लिए अब ग्राहकों को 1500 रुपये, मीडियम के लिए 3,000, लार्ज के लिए 6,000 और एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर के लिए 9,000 रुपयए देने होंगे। बढ़ी हुई नई दरें इसी साल 31 मार्च से लागू हो जाएंगी।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019