CAA और NRC के खिलाफ ‘समझो समझाओ, देश बचाओ जागरूकता यात्रा’ निकालेंगे -उपेंद्र कुशवाहा

नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ बिहार में आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा यात्रा की शुरूआत करेंगे। कुशवाहा चंपारण से यात्रा की शुरूआत करेंगे। वह लोगों को बताएंगे कि नागरिकता कानून और NRC से लोगों को क्या नुकसान है। पहले चरण में आज से शुरू होनेवाली इस जागरूकता यात्रा का नाम ‘समझो समझाओ, देश बचाओ जागरूकता यात्रा’ होगा।

पहले चरण में आज मोतिहारी से बेतिया, 28 दिसम्बर को सहरसा से पूर्णिया, 30 दिसम्बर को नवादा से गया, 4 जनवरी को अरवल से औरंगाबाद, 6 जनवरी को सासाराम से आरा और 8 जनवरी को सीतामढ़ी से मधुबनी तक जनजागरण यात्रा का आयोजन होगा। पार्टी की तरफ से हर दिन 8 से 10 और कुल 200 सभाएं आयोजित की जाएंगी। कुशवाहा पहले से ही इस कानून का विरोध कर रहें हैं। उनका कहना है कि नागरिकता कानून और NRC हिन्दू बनाम मुस्लिम नहीं है बल्कि पिछड़ा, अतिपिछड़ा और गरीब दलित किसान BJP के निशाने पर हैं और ग़लत नीतियों के वजह से देश में बवाल मचा हुआ है।

इससे पहले लेफ्ट पार्टियों और RJD ने नागरिकता कानून और NRC का विरोध कर चुकी है। दोनों पार्टियों ने इसके खिलाफ बिहार बंद बुलाया था। 19 दिसंबर को लेफ्ट पार्टियों ने बिहार बंद बुलाया था। इसमें RJD नहीं शामिल हुई थी। RJD ने अलग 21 दिसंबर को बिहार बंद बुलाया था। बिहार बंद के दौरान हुए हिंसा और असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ फोड़ को लेकर पुलिस ने तेजस्वी यादव सहित 27 लोगों पर नामजद FIR दर्ज किया। इसमें उपेंद्र कुशवाहा का भी नाम शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1