delhi wether update

दिल्ली समेत उत्तर भारत में कब तक पहुंचेगा मानसून, जानिए आपके क्षेत्र में कब होगी बारिश

देश की राजधानी और उत्तर भारत के शेष भागों का Monsoon को लेकर इंतजार कुछ ज्यादा ही लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा अब इन क्षेत्रों तक 10 जुलाई तक Monsoon के पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। पहले आठ जुलाई तक Monsoon के पहुंचने की संभावना जताई गई थी। नवीनतम गणितीय मौसम पूर्वानुमान माडल के मुताबिक दक्षिण पश्चिम Monsoon के पश्चिमी तट और उससे सटे पूर्व-मध्य भारत समेत दक्षिण प्रायद्वीप के क्षेत्रों में 8 जुलाई से सक्रिय होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कहा है कि 11 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह क्षेत्र ओडिशा के तट से दक्षिण और आंध्र प्रदेश के तट से उत्तर में हैं। अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर चलने वाली नम पूर्वी हवाएं 8 जुलाई से पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे मजबूत होंगी। इसके 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत तक फैलने की संभावना है।


आइएमडी ने कहा, इसके मुताबिक ही दक्षिण पश्चिम Monsoon के आगे बढ़ने और 10 जुलाई तक इसके पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और भागों और दिल्ली के आसपास इलाकों तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 10 जुलाई से बारिश की संभावना बन रही है।

बता दें कि जून के पहले ढाई हफ्ते में अच्छी मानसूनी बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद भीषण गर्मी ही पड़ रही है। हालांकि, IMD ने जुलाई में इन इलाकों में भारी बरसात का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने कहा था कि अभी इन इलाकों में 7 जुलाई तक बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन रहा है।


दक्षिण पश्चिम Monsoon के अब 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंचने की संभावना है। पिछले 15 सालों में Monsoon सर्वाधिक देरी से राजधानी में पहुंचेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी इसी के आसपास मानसून आगे बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में भी 10 जुलाई से बारिश बढ़ने की संभावना है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक 2012 में Monsoon सात जुलाई और 2006 में नौ जुलाई को राजधानी में पहुंचा था। 2002 में दिल्ली में 19 जुलाई को मानसून की पहली बारिश हुई थी। वहीं, 26 जुलाई 1987 को दिल्ली में Monsoon ने सबसे अधिक देरी से दस्तक दी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1